बालोद में वक्फ संशोधन बिल का समर्थन:भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया स्वागत, कहा- इससे गरीब, पिछड़े मुसलमानों को न्याय मिलेगा

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किए जाने के बाद बालोद जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्यों में उत्साह है। बुधवार को शहर के दादू शाह दरगाह प्रांगण में मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और इस बिल का समर्थन किया। उन्होंने इसे मुस्लिम समाज के हित में ऐतिहासिक कदम करार दिया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकबर तिगाला ने कहा कि जो लोग वक्फ की संपत्तियों को अपनी निजी संपत्ति समझकर कब्जा जमाए बैठे हैं। इस बिल के पारित होने के बाद उन पर सरकार का सीधा नियंत्रण रहेगा। इससे गरीब और पिछड़े मुस्लिमों को न्याय मिलेगा और सरकार उनके हक की रक्षा करेगी। समाज के विकास में मील का पत्थर तिगाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उनका वक्फ बोर्ड संशोधन कानून एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसका हम पूर्ण समर्थन करते हैं। मोदी जी ने पहले ट्रिपल तलाक कानून लाकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिया और अब यह बिल मुस्लिम समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ने इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उन्होंने कभी भी मुस्लिम समाज के विकास के बारे में नहीं सोचा। केवल वोट बैंक की राजनीति तक सीमित रहकर उन्होंने मुस्लिमों को ठगा। उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, पिछड़े, यतीम और जरूरतमंद मुस्लिमों के लिए ठोस कदम उठाए हैं। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार से उन संपत्तियों का सही उपयोग होगा और इसका लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचेगा। इस अवसर पर मोहम्मद आरिफ तिगाला, जावेद तिगाला, फिरोज कुरैशी, जावेद तिगाला प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *