बरनाला के व्यक्ति की तेलंगाना में मौत:कंबाइन पर काम करते समय पड़ा दिल का दौरा, मजदूरी पर गया था

पंजाब के बरनाला जिले के गांव कुरड़ का एक व्यक्ति की तेलंगाना में दिल का दौरा पड़ने से जान गंवा बैठा। मृतक की पहचान बिंदर सिंह(33) के रूप में हुई है। बिंदर सिंह 13 मार्च को कंबाइन पर मजदूरी करने तेलंगाना गया था। चार दिन बाद गांव पहुंचा शव जानकारी के अनुसार 29 मार्च को दोपहर में काम के दौरान बिंदर सिंह को दिल का दौरा पड़ा। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार दिन बाद बिंदर सिंह का शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के चचेरे भाई जगरूप सिंह ने यह जानकारी दी। एकमात्र कमाने वाला सदस्य था पंचायत सदस्य जगसीर सिंह ने बताया कि बिंदर सिंह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। अब उसके परिवार के पास आय का कोई जरिया नहीं है। उन्होंने प्रांतीय सरकार से परिवार को वित्तीय सहायता देने की मांग की है। बिंदर सिंह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *