पंजाब के फाजिल्का जिले की थाना खुईखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सैलून संचालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है l जिनसे पुलिस ने नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए है l आरोपियों गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है l पुलिस ने शक की बिनाह पर पकड़े जानकारी देते हुए थाना खुईखेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी l जब वह गांव मम्मूखेड़ा से झुमिया वाली लिंक रोड पर पहुंचे, तो सामने से आते आरोपी पुलिस को देखकर खेत में छिप गए l जब पुलिस ने उक्त लोगों को शक की बिनाह पर काबू किया, तो उनसे 220 नशीले कैप्सूल और 22 नशीली गोलियां बरामद हुई l अरणी वाला से लाकर बेचते थे पकड़े आरोपियों की पहचान नकुल पुत्र इंद्रराम वासी झुमिया वाली और बलदेव राज पुत्र हरजिंदर कुमार वासी झुमिया वाली के रूप में हुई है l पुलिस का कहना है कि बलदेव राज सैलून चलाता है l जो अरणी वाला इलाके से नशीली गोलियां लाकर इस इलाके में बेचने का काम करता है l फिलहाल आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, तो एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है l जिनसे अब पूछताछ की जाएगी l


