अबोहर सिविल अस्पताल रिश्वत कांड की जांच तेज:वार्ड में लगे सीसीटीवी, महिला पुलिसकर्मी तैनात, 3 दिन में आएगी रिपोर्ट

फाजिल्का जिले के अबोहर के सिविल अस्पताल में डॉ. स्वप्निल रिश्वत कांड की जांच तेजी से चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. सनमान मांजी के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों की टीम गठित की है। टीम को तीन दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और 10 दिन में अंतिम रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपनी है। शिकायतकर्ता को वीरवार को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। वार्ड, कमरे और मैदान की निगरानी वहीं अस्पताल प्रशासन ने गायनी वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वार्ड में आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनसे वार्ड, कमरे और मैदान की निगरानी की जाएगी। यह कदम निजी अस्पतालों के पीआरओ द्वारा मरीजों को गुमराह करने से रोकने के लिए उठाया गया है। निजी पीआरओ को हटाया सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय के तौर पर दो महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। डॉक्टरों के कमरों के बाहर से निजी पीआरओ को हटा दिया गया है। उनकी जगह वार्ड अटेंडेंट, ईएसआई वार्ड के कर्मचारी और मेडिकल स्टूडेंट्स को तैनात किया गया है। प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों की स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सिविल प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *