पलामू जिला मुख्यालय में डॉ. आरपी सिन्हा अस्पताल के सामने बुधवार शाम को फायरिंग की घटना हुई। नावाटोली स्थित अस्पताल के बाहर दो युवक गुटों में विवाद हुआ। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी घटना के समय एक दुकान पर चार युवक और एक युवती मौजूद थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवक चाकू लेकर वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में किसी बात पर विवाद बढ़ गया। पहले से मौजूद युवकों में से एक ने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। गोली चलने के बाद फायरिंग करने वाला गुट मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी युवक पहाड़ी मोहल्ला के रहने वाले हैं। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई: शहर थाना प्रभारी शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना में मौजूद युवती का भी बयान दर्ज करेगी।


