छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हत्या की वारदात सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पहली वारदात मरवाही थाना क्षेत्र के बरटोला में हुई। यहां सुखसेन गोंड ने अपनी पत्नी श्याम बाई को शराब पीने से मना किया। पत्नी नहीं मानी और विवाद करने लगी। गुस्से में पति ने डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में श्याम बाई की मौत हो गई। पत्नी की बातचीत से नाराज पति कुल्हाड़ी से मारा दूसरी वारदात कटरा के ललमटिया इलाके में हुई। यहां आनंद पप्पू चौधरी की पत्नी महुआ बीन रही थी। इस दौरान वह रामप्रसाद गोंड से बातचीत कर रही थी। पत्नी की बातचीत से नाराज होकर पप्पू चौधरी ने रामप्रसाद की कनपटी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस हमले में रामप्रसाद की मौत हो गई। एसडीओपी दीपक मिश्रा के अनुसार, पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।


