रामनवमी की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने निकाली वाहन रैली:डीजे के साथ बाइक और गाड़ियों पर लहराए केसरिया ध्वज

नागौर जिला मुख्यालय पर 6 अप्रैल को रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा की पूर्व तैयारियों के क्रम में आज महिलाओं व युवतियों ने राष्ट्र सेविका समिति के निर्देशन में वाहन रैली निकाली। केसरिया कपड़े और केसरिया साफे पहनकर केसरिया ध्वज थामी महिलाएं- युवतियां वाहन रैली में शामिल हुईं। रैली में दोपहिया और गाड़ियों पर सवार नारी शक्ति ने खत्रीपुरा स्कूल से बख्तासागर तालाब स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर तक रैली मार्ग में हाथों में केसरिया झंडे-निशान लहराए। रामनवमी पर होने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारी के लिए राष्ट्र सेविका समिति व दुर्गा वाहिनी के निर्देशन में वाहन रैली बख्तासागर तालाब की पाल पर पहुंचीं। वाहन रैली में हर आयु वर्ग की महिलाओं, नवविवाहिताओं, युवतियों व बच्चियों ने हिस्सा लिया। समिति के पदाधिकारियों ने केसरिया झंडी दिखाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया। वाहन रैली के मार्ग में सर्वसमाज के विभिन्न लोगों और संगठनों ने स्वागत किया। रैली के समापन पर राष्ट्र सेविका समिति की संयोजिका इंदू चौधरी ने रामनवमी पर आयोजित विशाल शोभायात्रा को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *