‘मैंने पहले ही कहा था उतना निवेश नहीं आ पाएगा’:राइजिंग राजस्थान पर गहलोत बोले- उन्हीं से एमओयू करें जो फोन उठाएं

राइजिंग राजस्थान में इन्वेस्टमेंट को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने तंज कसते हुए कहा-मैंने पहले ही आशंका जाहिर कर दी थी कि जितना प्रचार कर रहे है उतना निवेश नहीं हो पाएगा। दरअसल, झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बुधवार को युवा कांग्रेस की ओर से मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस फेयर में 170 से अधिक बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब भी मौजूद रहे। बोले- 10-12 हजार करोड़ भी आते तो स्वागत करते राइजिंग राजस्थान को लेकर पूर्व सीएम ने कहा- भाजपा की सरकार ने खूब प्रचार किया था। विदेशों के दौरे किए और 33 लाख करोड़ के एमओयू होने के दावे किए। अगर उनमें से 10- 12 हजार करोड़ भी आते है तो हम इसका स्वागत करेंगे कि निवेश कुछ आया। लेकिन, अब मुख्यमंत्री ही कह रहे हैं कि निवेशक फोन नहीं उठा रहे, ईमेल का जवाब नहीं दे रहे है। आगे से अधिकारियों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उन्हीं से एमओयू करे, जो फोन उठाए। पूर्व सीएम बोले- मैंने तो पहले से ही इसकी आशंका व्यक्त कर दी थी कि जिस तरह का प्रचार किया जा रहा है उतना निवेश नहीं हो पाएगा। मोदी सरकार अमीर दोस्तों का ही भला कर रही है। बोले- गली-गली लगने चाहिए रोजगार मेले वहीं रोजगार मुद्दे पर भी पूर्व सीएम गहलोत ने कहा- केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सरकारों ने युवाओं से रोजगार के खूब बड़े-बड़े वादे किए लेकिन रोजगार नहीं दिया। उन्होंने युवा कांग्रेस के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अच्छी बात है कि युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के संदेश को अमली जामा पहनाया है। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मैं समझता हूं कि ऐसे रोजगार मेले गली गली में लगने चाहिए। बड़ी-बड़ी कंपनियां आई हैं और लोगों को हाथों-हाथ रोजगार मिल रहा है। इंटरव्यू के बाद सिलेक्ट कैंडिडेट को दिया जॉइनिंग लेटर रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं से लेकर उच्च शिक्षा तक के बेरोजगार युवाओं का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इंटरव्यू के बाद सिलेक्ट उम्मीदवारों को तुरंत ज्वाइनिंग लेटर दिए जा रहे हैं। आयोजकों का दावा है कि पहले चरण में करीब 2000 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कृष्णा अल्लावारू ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन पिछले 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही है। हमने युवाओं को रोजगार देने की पहल राजस्थान से शुरू की है और जिस तरह का रिस्पांस युवाओं का मिला है उसको देखते हुए हम अब हर राज्य में इसे लागू करेंगे। का दावा है कि शाम 5 बजे तक ढाई से तीन हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे राजस्थान में इसकी शुरुआत की गई है। अब जिला और ब्लॉक लेवल पर भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने कहा- आगे संभाग और विधानसभा स्तर पर भी ऐसे मेले आयोजित किए जाएंगे। जो काम सरकारों को करना चाहिए, वह अब युवा कांग्रेस को करना पड़ रहा है। वक्फ संशोधन बिल पर पूछे गए सवालों पर नेताओं ने कहा कि बिल पेश होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व जवाब देगा। प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया का दावा है कि शाम 5 बजे तक ढाई से तीन हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे राजस्थान में इसकी शुरुआत की गई है। अब जिला और ब्लॉक लेवल पर भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से हुए रजिस्ट्रेशन इससे पहले राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 8 बजे से ही युवा बेरोजगारों के लिए रजिस्ट्रेशन हुए थे। कैंपस में बड़ी-बड़ी कंपनियों के कियोस्क लगाए गए जहां पर युवाओं के साक्षात्कार हुए और उसके बाद उन्हें जॉइनिंग लेटर दिए गए। जॉब फेयर में 186 कंपनियों में कुछ कंपनी के नाम जेसीबी, अमेजन, फ्लिप कार्ट, केस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाईफ,, महिंद्रा, जेप्टो, जस्ट डायल, एमआरएफ, पीवीआर जैसे अनेक निजी कंपनी आएंगी और युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार दे रही है। ये खबर भी पढ़ें… मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लॉन्च की 3 पॉलिसी:बोले- 2030 तक राजस्थान की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर तक ले जाना हमारा लक्ष्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 कार्यक्रम में तीन पॉलिसी लॉन्च की। इनमें राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025, राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी-2025 और राजस्थान टैक्सटाइल्स एंड अपेरल पॉलिसी-2025 शामिल हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *