लालपुर में महिला से सोने का लॉकेट छीन भागे स्नैचर्स

रांची | लालपुर में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे त्रिपति अपार्टमेंट, सर्कुलर रोड की रहने वाली मीनू छाबड़ा से दो बाइक सवार बदमाशों ने चेन छिनतई की कोशिश की। चेन तो वे नहीं ले जा सके, लेकिन उसमें लगा 50 हजार रुपए मूल्य का लॉकेट ले भागे। महिला ने लालपुर थाना में दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मीनू छाबड़ा, दुकान से सामान लेकर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपार्टमेंट के कंपाउंड में पहुंचीं, पीछे से दो युवक बाइक पर आए। एक पतला-दुबला था, दूसरा मोटा। दोनों ने बात करने के बहाने पास आकर अचानक गले से सोने की चेन खींची, पर केवल लॉकेट ले जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *