हिमाचल के 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी:शिमला में खिली धूप, अभी सामान्य से ज्यादा पारा, ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में आएगी गिरावट

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश व हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी। कल से अगले तीन दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आठ अप्रैल को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे ऊंचे क्षेत्रों में बारिश होने के आसार है। मैक्सिमम टैम्परेचर अभी सामान्य से ज्यादा प्रदेश में बारिश से पहले तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है और 6 शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 1.5 डिग्री ज्यादा चल रहा है। कुल्लू के भुंतर का तापमान सामान्य की तुलना में 4.2 डिग्री के उछाल के बाद 29.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है।शिमला का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा के साथ 22.8 डिग्री, मनाली का अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री ज्यादा के साथ 22.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। प्रदेश में इस बार सताएगी गर्मी मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में इस बार गर्मी सामान्य से ज्यादा पड़ेगी। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हीटवेव के दिन भी 10 से 20 प्रतिशत तक ज्यादा होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *