परपोड़ी| सुरही नदी के तट पर स्थित मां महामाया देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि देवी के दर्शन मात्र से भक्तों को दिव्य शांति का अनुभव होती है। नवरात्रि में श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए ज्योति कलश स्थापित करते हैं। इस बार मंदिर में 580 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं। मंदिर में नौ दिनों तक देवी का अलग-अलग श्रृंगार किया जा रहा है। प्रातः 7:45 और संध्या 7:30 बजे ग्रामवासी सामूहिक आरती करते हैं। मंदिर में पूजा कार्यक्रम की शुरुआत प्रथमा तिथि 30 मार्च, रविवार 2025 को कलश स्थापना से हुई। पंचमी की पूजा 3 अप्रैल, गुरुवार को रखी गई है। वहीं महाअष्टमी की पूजा और हवन 6 अप्रैल, रविवार को होगा। नवमी तिथि 7 अप्रैल, सोमवार को ज्योति कलश विसर्जन किया जाएगा। माता सेवा में मां महामाया मंदिर समिति और देऊरगांव के ग्रामवासी नवरात्रि पर्व को विधि-विधान से संपन्न कराने जुटे हैं।


