RGHS योजना:चौहटन में 1200 पेंशनर्स को जल्द मिलेगी दवा, प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

चौहटन और सेड़वा ब्लॉक में आरजीएचएस योजना के तहत पेंशनर्स को दवाइयां नहीं मिलने की समस्या पर समाधान का आश्वासन मिला है। चौहटन ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर जैन ने यह मुद्दा पेंशनर्स समाज की बैठक में उठाया था। उन्होंने यह शिकायत बाड़मेर पेंशनर्स जिलाध्यक्ष डॉ. बी डी तातेड़ को लिखित में भेजी थी। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉ. तातेड़ ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बाड़मेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक भूरसिंह भाटी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चौहटन ब्लॉक में करीब 1200 पेंशनर्स को आरजीएचएस योजना के तहत दवाइयां नहीं मिल रही हैं। मुख्य प्रबंधक भूरसिंह भाटी ने पेंशनर्स की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जयपुर हेड ऑफिस को मामला भेजने की प्रक्रिया शुरू की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही चौहटन में पेंशनर्स को दवाइयां मिलने लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *