इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट गुरुवार को पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार नए टैक्स नहीं लगाए जाएंगे। साथ ही नया पोर्टल शुरू होने से लोगों को नगर निगम के काम कराने में आसानी होगी। इसके साथ ही काम में पारदर्शिता भी आएगी। नगर पालिका निगम परिषद का बजट सम्मेलन गुरुवार को 11 बजे अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह अटल सदन में आयोजित होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम का बजट पेश करेंगे। इस बार निगम के बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि डिजिटल सिटी के अंतर्गत नगर निगम की सेवा, सुविधा और काम को पॉकेट फ्रेंडली किया जाएगा। इससे काम में भी पारदर्शिता आएगी। इसके लिए नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया जाएगा। पुरानी संपत्ति को री-डेवलप कर स्थायी रेवेन्यू का काम किया जाएगा। इस बजट में सबसे ज्यादा 2 हजार करोड़ रुपए जनकार्य विभाग के लिए रखे गए हैं। अगले दिन यानी शुक्रवार 4 अप्रैल को बजट पर चर्चा होगी। मनोरंजन कर पर पिछले साल से सख्ती बढ़ाई गई है, जिससे इस साल 5 से 10 करोड़ रुपए की आय का अनुमान है। बजट में रखे जाएंगे ये प्रस्ताव क्या कहता है पुराना बजट 2024 का बजट 2023 का बजट


