अलवर यातायात पुलिस ने तेज धमाके करने वाली 10 मोडिफाइड बाइक जब्त की है। जिनके साइलेंसर भी खुलवाए गए हैं। वहीं चालान भी किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने बाइक राइडर से समझाइश भी की है। ताकि आगे इस तरह के तेज धमाके वाले साइलेंसर लगाकर नहीं चलाएं। यातायात पुलिस उप निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि ये 10 बाइक शहर में अलग-अलग जगहों से पकड़ी है। जिनके मोडिफाइड साइलेंसर हैं। जो तेज आवाज करते हैं। कुछ बाइक के साइलेंसर से धमाके होते हैं। इनको जब्त कर चालान किए गए हैं। इसके अलावा कुछ के साइलेंसर हटाए हैं। बाकी बाइक चलाने वाले युवाओं से समझाइश की है। ताकि आगे तेज धमाके करते हुए बाइक नहीं लेकर जाएं। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह की बाइक को पकड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।


