आज होगा युवक के शव का पोस्टमार्टम:कल देर शाम जंगल में मिला था शव, युवक की 18 अप्रैल को होनी थी शादी

डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके के कौंडेर के जंगलों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। युवक की 18 अप्रैल को शादी थी। युवक 31 मार्च को अपने चाचा को छोड़ने के लिए गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा था। कल ही युवक के परिजनों ने कुम्हेर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। आज युवक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक घरेलू क्लेश की वजह से युवक की मौत होना बताया जा रहा है। युवक के पिता वनय सिंह ने बताया कि मेरा बेटा मनोज सिंह (26) साल निवासी गांगरसोली थाना कुम्हेर अपने चाचा फौरन सिंह को सैंत गांव छोड़ने के लिए गया था। वह मेरे छोटे भाई को छोड़कर वहां से वापस घर नहीं लौटा। जब से पूरे परिवार के लोग मनोज को ढूंढ रहे थे। रिश्तेदारी में ढूंढने पर भी मनोज का कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद कल मनोज के परिजनों ने कुम्हेर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। मनोज की 18 अप्रैल को शादी थी। कल पुलिस द्वारा सूचना मिली कि मनोज का शव कौंडेर के जंगलों में पड़ा हुआ है। शव के 100 मीटर दूर उसकी बाइक खड़ी हुई है। कौंडेर गांव के लोग जब जंगल की तरफ गए तो, उन्होंने शव को जंगल में पड़ा देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना दी थी। मनोज की मौत के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कल युवक का शव जंगल में पड़ा मिला था आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल युवक की मौत को लेकर परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। इनपुट- राहुल फौजदार, कुम्हेर, डीग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *