पाली जिले के नेशनल हाईवे पर नेतरा गांव के पास बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लेपर्ड की मौत हो गई। मृत लेपर्ड को कब्जे में लेकर सुमेरपुर वन चौकी लाया गया। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवा कर शव का दाह संस्कार किया जाएगा। सड़क पर मृत मिला लेपर्ड जानकारी के अनुसार, नेतरा से सांडेराव की ओर जाने वाली सड़क पर रात करीब 8 बजे एक लेपर्ड मृत मिला। राजपुरोहित विकास मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र राजपुरोहित वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने लेपर्ड को मृत देखा तो रेंजर पुष्पेंद्रसिंह को इसकी सूचना दी। इस पर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। जो देखा कि लेपर्ड का जबड़ा टूटा हुआ था। वाहन की चपेट में आने की आशंका संभवत रोड क्रॉस करने के दौरान लेपर्ड किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया होगा। लेपर्ड की बॉडी को सुमेरपुर वन विभाग की चौकी में रखवाई। जिसका गुरुवार को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी सांडेराव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लेपर्ड की मौत हो चुकी है।


