BSF के चिल्ड्रन गार्डन में आया कोबरा:4 फीट लम्बे सांप ने सबको डराया, स्नैक कैचर साहिल ने किया रेस्क्यू

जैसलमेर की सम रोड स्थित बीएसएफ में बीती रात चिल्ड्रन गार्डन में तार से लिपटे हुए 4 फीट लम्बे सांप ने सबको डराया। कोबरा प्रजाति के सांप को देखकर बच्चों ने अपने माता पिता को बताकर स्नैक कैचर साहिल को मौके पर बुलाया। स्नैक कैचर साहिल ने मौके पर पहुंचकर सांप को रेस्क्यू कर तारों से आजाद करवाया। साहिल ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा। चिल्ड्रन गार्डन से सांप को लेकर जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और स्नैक कैचर साहिल को धन्यवाद दिया। स्नैक कैचर साहिल ने बताया कि कोबरा प्रजाति का सांप करीब 4 फीट लंबा था। BSF परिसर में बने चिल्ड्रन गार्डन की तारबंदी पर वो बैठा था। सांप को रेस्क्यू करते समय इस बात का ख्याल रखा गया कि तारबंदी की वजह से उसको कोई चोट ना पहुंचे। सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। साहिल ने बताया- इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण रेंगने वाले जीव अब शाम होते ही भोजन की तलाश में बिलों से बाहर आने लगे हैं। ऐसे में शाम ढलने के बाद सुनसान इलाके, झाड़ियों और पेड़ों आदि के आसपास से थोड़ा दूर ही रहना चाहिए। अगर एक कोबरा प्रजाति का सांप साधारण इंसान को काट ले और समय पर इलाज नहीं मिले तो उसकी मौत भी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *