बैकुंठपुर | जुआ खेल रहे चार में से दो जुआरियों से पुलिस ने नकदी 7 हजार 290 के साथ गिरफ्तार किया। फरार जुआरी चरचा निवासी राजा व बैकुंठपुर के विनोद की बाइक मौके पर जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि बैकुंठपुर थाना से 4 किमी दूर सलका ग्राम पंचायत के मेको जंगल में जुआ खेलने की सूचना मुखबिर से मिली। पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, लेकिन इससे पहले जुआरियों को पुलिस के आने की भनक लग गई और मौके से कुछ जुआरी फरार हो गए। दो जुआरी आलोक शर्मा (40) और योगेंद्र सोनवानी (34 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनके पास ताश की पत्ती समेत 7 हजार 290 रुपए नकद जब्त किया। इसके अलावा एक फरार जुआरी विनोद की बाइक जब्त की।


