दो अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी, केस दर्ज

अंबिकापुर | शहर में दो अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहली घटना अंबिकापुर शहर के देवीगंज रोड की है। दिनेश कुमार केशरी ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल की सुबह 8:30 बजे उन्होंने अपनी बाइक होटल दिहल पैलेस के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। दूसरी घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार सकालो की है। ग्राम मंगारी निवासी धरमदेव सिंह ने बताया कि दोपहर में वे अपने बेटे के साथ शादी में शामिल होने सकालो आए थे। उन्होंने अपनी बाइक बाजार के पास खड़ी की थी। सामान खरीदने के बाद लौटे तो बाइक गायब थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *