ट्रक का शीशा तोड़कर भागने वाले चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज

बैकुंठपुर| ब्लॉक खड़गवां में पेट्रोल पंप में डीजल भरवाने खड़े ट्रक के चालक के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर ट्रक का शीश तोड़ने वाले चार लोगों पर बैकुंठपुर सारा निवासी ट्रक चालक महेश की शिकायत पर खड़गवां थाना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि 1 अप्रैल की रात चिरमिरी ओपन कास्ट से केआरएल रोड लाइंस का चालक कोयला लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी-04 एनटी 9386 को लेकर बिलासपुर के लिए रवाना हुआ। इससे पहले रात करीब 10.30 बजे डीजल लेने मझौली पेट्रोल पंप में रुका। इसी दौरान स्कूटी और बाइक पर सवार चार लड़के पहुंचे और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं, वे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। साथी ट्रक चालकों के बीच-बचाव करने के दौरान दूसरे ट्रक चालक दिनेश यादव के ट्रक क्रमांक सीजी-15 ईबी 5073 में ईंट मारकर ट्रक का शीशा तोड़कर युवक फरार हो गए। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर चारों लड़कों के बारे में पता चला कि मारपीट करने वालों में दीपक कुर्रे, ग्राम भुकभुकी निवासी गोलू, लक्की समेत ग्राम ठग्गावं निवासी समीर शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *