बालोद| गंगा मइया पावनधाम झलमला में चैत्र नवरात्रि पर प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव चल रहा है। 3 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अमर ज्योति नाच पार्टी हाराडुला (कांकेर) द्वारा बंटवारा, 2:15 बजे मोर मयारू नाच पार्टी टीला (रायपुर) द्वारा बैगा, 4:30 बजे राधाकृष्ण नाच पार्टी दुर्रेबंजारी (राजनांदगांव) द्वारा मंदहा मितान और रात 9 बजे नाच पार्टी कोल्दा (महासमुंद) द्वारा भाई बंटवारा प्रसंग पर प्रस्तुति दी जाएगी। 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मनमोहना नाच पार्टी इन्दामरा द्वारा भगवान बनके लूटबो, 2:15 बजे जय महामाया माई नाच पार्टी दरबेकरा (महासमुंद) द्वारा माता-पिता के सेवा, 4:30 बजे मुरली मनोहर नाचा पार्टी कचांदुर द्वारा तुलसी के माला और रात 9 बजे आरूग नाचा गम्मत पार्टी राजानवागांव (कबीरधाम) द्वारा तरी-ऊपर प्रसंग पर प्रस्तुति होगी।


