बालोद| बालोद-गुंडरदेही-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम डंगनिया ढाबा के पास ट्रक को जब्त कर गुंडरदेही पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार मंगलवार को सूचना मिला कि चंदन ढाबा ग्राम डंगनिया के पास दुर्ग एक ट्रक का चालक गाड़ी को खड़ी कर आवागमन में बाधा पहुंचा रहा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो ट्रक में चालक बैठा था। वह गाड़ी को कहां खड़ा करूंगा कहकर विवाद करने लगा। जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई। प्रकरण जुर्म जमानतीय होने से मुचलका पर बाद में छोड़ा गया। गुंडरदेही थाने में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


