एक ही जमीन को दो बार बेचा:बलौदाबाजार में धोखाधड़ी करने वाला फर्जी डॉक्टर पकड़ाया; रजिस्ट्री कार्यालय से हुआ खुलासा

बलौदा बाजार के पलारी थाना क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने फर्जी डॉक्टर तापस सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मुडपार संडी में 0.040 हेक्टेयर जमीन को दो अलग-अलग लोगों को बेच दिया। पीड़ित मोहन साहू ने बताया कि उन्होंने आरोपी से 6.40 लाख रुपए में जमीन खरीदने का सौदा किया था। पूरी रकम नकद और चेक से चुकाई गई। इकरारनामा भी नोटरी से सत्यापित कराया गया। लेकिन जब रजिस्ट्री की बात आई तो आरोपी टालता रहा। आरोपी को भेजा गया जेल शक होने पर मोहन ने रजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी निकलवाई। तब पता चला कि वह जमीन पहले ही किसी और के नाम रजिस्टर्ड हो चुकी है। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि जमीन खरीदते समय सभी दस्तावेजों की जांच करें। रजिस्ट्री कार्यालय से भी सत्यापन करा लें। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। अगर कोई और आरोपी मिलता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *