बीजापुर की नाबालिग लड़की से तेलंगाना में रेप की कोशिश:मिर्ची तोड़ने गई थी, BJP नेता ने किया बैड टच, पुलिस ने हिरासत में लिया

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से तेलंगाना में रेप की कोशिश हुई है। एक युवक ने उसे बैड टच किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी BJP का नेता है। नाबालिग ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद तेलंगाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला तेलंगाना के वेंकटापुरम थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही करीब 15-16 साल की नाबालिग अन्य ग्रामीणों के साथ मजदूरी करने और मिर्ची तोड़ने के लिए तेलंगाना के मुलुगु जिले गई थी। वहां के एक BJP नेता के खेत में ही काम कर रही थी। सोमवार की शाम युवक इसे खेत से डेरा छोड़ने अपनी गाड़ी से लेकर जा रहा था। ये दोनों अकेले थे। मौके का फायदा उठाकर युवक ने रेप की कोशिश की। बैड टच किया। नाबालिग ने थाने में की शिकायत जिसके बाद नाबालिग किसी तरह से वहां से भाग निकली। इसकी जानकारी डेरा के अन्य मजदूरों को भी दी। फिर वेंकटापुरम पुलिस थाने पहुंचकर मामले में लिखित शिकायत की। नाबालिग काफी डरी हुई है। बताया जा रहा है कि तेलंगाना पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। अफसर बोले- जांच कर रहे मुलुगु जिले के ASP शिवम उपाध्याय ने कहा कि, अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं। युवक हिरासत में है। जांच चल रही है। इसलिए आरोपी का नाम अभी नहीं बता सकते। इधर, बीजापुर जिले के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, बीजापुर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *