पेंड्रा के एक होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:सारा सामान जलकर खाक, दमकल विभाग ने पाया काबू; लाखों का नुकसान

पेंड्रा जनपद के कोटमी में स्थित कृष्णा फास्ट फूड होटल में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि होटल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। होटल से निकलती आग की लपटों ने बगल के एक मकान को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही आग देखी, तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। पेंड्रा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। होटल को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अधिकारी नुकसान का सही आकलन कर रहे हैं। घटना पेंड्रा थाना के कोटमी चौकी क्षेत्र की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *