पेंड्रा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:विवाहित महिला को जाल में फंसाया; मरवाही में युवती से रेप, दोनों फरार आरोपी की तलाश जारी

पेंड्रा में दो अलग-अलग गांवों की युवतियों के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहले मामले में आरोपी गोविंद सिंह ने एक विवाहिता महिला को शादी का झांसा दिया। पीड़िता अपने पति से अलग रहती थी। आरोपी पिछले 3 साल से पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी पीड़िता शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता। जब पीड़िता को लगा कि आरोपी शादी नहीं करेगा, तब उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। दूसरे मामले में आरोपी वीरेंद्र सिंह ने मरवाही थाना क्षेत्र की एक युवती से रेप की घटना को अंजाम दिया। दोनों की जान-पहचान पिछले दो-तीन साल से थी। 2024 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों की तलाश जारी यह सिलसिला लगातार चलता रहा। शादी की बात होने पर आरोपी टाल देता था। अंत में पीड़िता ने परिजनों के साथ पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 376-IPC के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में जांच जारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि दोनों अलग-अलग मामलों में जांच चल रही है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *