बिना दस्तावेज 3 करोड़ का सोना ले जा रहे थे:कबीरधाम में कार रोककर 2 संदिग्धों से पूछताछ; कैश और गोल्ड बरामद

कबीरधाम जिले में एक कार से करीब 4 किलो सोना और नगद मिला है। बुधवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकवाकर जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में सोना और कैश मिले। संदिग्ध व्यक्ति के पास वैध दस्तावेज नहीं होने से पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया। कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है। जब्त सोने की कीमत करीब 3 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं कार में मौजूद 2 संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूचना के बाद कार्रवाई DSP कृष्ण कुमार चंद्राकर के मुताबिक, सूचना मिली थी की रायपुर से कवर्धा की ओर आ रहे एक सफेद रंग की कार में करोड़ों का सोना व नगदी मौजूद हैं, पुलिस की टीम ने रायपुर-जबलपुर बायपास में संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी कार से करीब करोड़ों रुपए के सोने का आभूषण, चैन, अंगूठी, चुड़ी, नेकलेस और 8.40 लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत दोनों संदिग्ध को हिरासत में लिया और कोतवाली थाना लाकर पुछताछ शुरू कर दी। संदिग्ध द्वारा वैद दस्तावेज नहीं देखा पाने के कारण पुलिस ने सोना नगदी समेत कार को जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *