कोरिया जिले के पोडी बचरा क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर खनिज अधिकारी भूषण कुमार पटेल और उनकी टीम ने ग्राम बवरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि तीन लोगों ने अपनी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर ईंट निर्माण किया था। इनमें सतीश जायसवाल, नरेश जायसवाल और राजेश जायसवाल शामिल हैं। खनन अमला ने मौके पर पहुंचकर तीनों को नोटिस जारी किया और अवैध खनन तुरंत बंद करवाया। नियम के उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत की गई है। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। जिला खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। इससे जिले में खनिज संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।


