जेके लक्ष्मी सीमेंट में कार्यकर्ताओं ने इंटक यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई नई नियुक्तियों का जश्न मनाया। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और इंद्र सिंह देवड़ा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। लक्ष्मी सीमेंट के मेन गेट पर कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर सभी को मिठाई भी बांटी गई। देवड़ा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की दुआओं से वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं और आगे भी सभी मजदूरों और कार्यकर्ताओं का सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम में जेके लक्ष्मी सीमेंट के प्रबंधक ने भी देवड़ा को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ ‘इंटक यूनियन जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस मौके पर महामंत्री रामराम, कोषाध्यक्ष गोविंद मेघवाल, उपाध्यक्ष हरिया राम समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अल्ट्राटेक से रतन सिंह देवड़ा को भी सदस्य बनाया गया है।


