छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम बदला हुआ है। कांकेर में मौसम ने अचानक करवट बदली है। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। सब्जियों की फसल खराब हो रही है और खड़ी धान की फसल गिर रही है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद तापमान फिर 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। एनर्जी दवा का छिड़काव करने की सलाह कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे सब्जी की फसल को बचाने के लिए बारिश का पानी निकालकर साफ पानी का छिड़काव करें। साथ ही एनर्जी दवा का छिड़काव भी करें। धान और आम की फसल की विशेष देखभाल की जरूरत है। बाहर का खाना न खाए – स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम में लगातार बदलाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। लोगों को गर्मी और बारिश दोनों से बचना चाहिए। साथ ही बाहर के खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।


