ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रही अवैध शराब जब्त:कोंडागांव में मोटरसाइकिल पर 32 लीटर शराब ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

कोंडागांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मारंगपुरी के जंगलों में दो युवकों को 32.88 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने भारतमाला रोड पर चेक पोस्ट लगाया। वहां एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोका गया। दोनों के पास से 21,360 रुपये की शराब जब्त मोटरसाइकिल पर सवार प्रेम कुंजाम (22) और अतीन नेताम (23) विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों के पास से 24 बोतल अंग्रेजी शराब और 96 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कीमत 21,360 रुपये है। आरोपियों के पास शराब परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *