बिलासपुर रेलवे जोन के यात्रियों को राहत:8 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच; 11 अप्रैल से मिले सकेगा कंफर्म बर्थ

छत्तीसगढ़ में अब ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जोन की 8 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। यह सुविधा 11 अप्रैल से शुरू होगी। दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ा जाएगा। यह सुविधा दुर्ग से 11 अप्रैल और निजामुद्दीन से 12 अप्रैल से उपलब्ध होगी। बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी) इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा। यह बिलासपुर से 14 अप्रैल और इतवारी से 15 अप्रैल से शुरू होगा। कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जुड़ेगा। यह सुविधा दोनों दिशाओं से 14 अप्रैल से मिलेगी। गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक चेयरकार कोच की सुविधा दी जाएगी। यह गोंदिया से 13 अप्रैल और रायगढ़ से 14 अप्रैल से उपलब्ध होगी। रेल प्रशासन के मुताबिक, यह सभी कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। इससे अधिक यात्रियों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *