कांकेर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका और यातायात विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। नए बस स्टैंड पर बस और ऑटो चालकों को निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले सड़क पर खड़े वाहनों पर ताला लगाने से वाहन चालकों के साथ विवाद होता था। अब इस समस्या के समाधान के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। अभियान की शुरुआत मस्जिद चौक से की गई। यहां से ठेला और सब्जी विक्रेताओं को हटाया गया। घड़ी चौक और परसुराम चौक में स्टॉपर लगाए गए हैं। हादसों को रोकने में मिलेगी मदद इस अभियान के जरिए वाहनों की गति नियंत्रित होगी और हादसों को रोका जा सकेगा। शासकीय कोमलदेव अस्पताल में भी पार्किंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है। मार्केट एरिया में लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी यातायात विभाग की टीम शहर के सभी चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मार्केट एरिया में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। टीम का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।


