हरियाणा में बोर्ड की रद्द परीक्षाएं 5 को:जारी किया शेड्यूल, 26 मार्च को रद्द हुआ था 12वीं की हिंदी का पेपर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालिक की जा रही 12वीं कक्षा के हिंदी विषय की रद्द परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित करवाई जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र सर्वोदय व.मा.वि. डिढारा तावडू-10 (बी-1) पर 26 मार्च को परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) हिन्दी विषय की पुन: परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल को परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि. फिरोजपुर नमक, नूंह-15 (बी-1) पर दोपहर साढ़े 12 से सायं साढ़े 3 बजे तक करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस केन्द्र पर एमएसडी व.मा.वि. तावडू, मेवात पब्लिक व.मा.वि. खोरी कलां, रा.क.व.मा.वि. तावडू एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तावडू के 216 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे। परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचें सेंटर पर
उन्होंने बताया कि पुन: परीक्षा बारे सम्बन्धित विद्यालय मुखियाओं को ई-मेल व दूरभाष के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। परीक्षाओं का समय दोपहर 12:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पूर्व अर्थात 12 बजे केन्द्र पर पहुंचना होगा। इसके पश्चात परीक्षार्थियों का केन्द्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके आसपास कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है। पहले जारी रोल नंबर से ही मिलेगा प्रवेश
जिन परीक्षार्थियों की परीक्षाएं रद्द हुई हैं, ऐसे परीक्षार्थी शिक्षा बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी किए गए अनुक्रमांक अनुसार ही निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। सभी नियमित परीक्षार्थी विद्यालय वर्दी में व विद्यालय आईडी कार्ड/मूल आधार कार्ड सहित परीक्षा केन्द्र पर आएं। संबंधित प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक समय रहते अपने विद्यालय के संबंधित परीक्षार्थियों को परीक्षा के आयोजन बारे सूचित करते हुए परीक्षा दिलवाना सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *