वेलवरण के साथ पंडालों के खुले पट, मां ने िदए दर्शन

भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहर के सौदागर मुहल्ला स्थित वासंती दुर्गा पूजा पंडाल का पट गुरुवार को षष्ठी पूजा व वेलवरण के साथ पंडाल का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। इस संबंध में वासंती दुर्गा मंदिर के पुश्तैनी आयोजनकर्ताओं में जागेश्वर प्रसाद, नेमचंद प्रसाद, गुलाबचंद प्रसाद, संजय अग्रवाल ,विकास अग्रवाल, रवि अग्रवाल सहित अग्रवाल परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जाएगी। मंदिर के पुजारी नित्यानंद पाठक और नरेंद्र पाठक ने बताया कि शुक्रवार को सप्तमी पूजा नवपत्रिका प्रवेश पूजा, शनिवार अष्टमी पूजा, रविवार को नवमी पूजा और सोमवार को दशमी पूजा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *