नईसराय व बाजारटांड़ में सड़क हादसा, 4 घायल

भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार को नईसराय चौक के पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जेएच 24 सी 7425 और टेंपो में टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में टेंपो को नुकसान पहुंचा। हालांकि,टेंपो सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले गई। इसमें, दोनों वाहन के चालकों को मामूली रूप से चोटें लगी है। वहीं, दूसरी सड़क दुर्घटना बुधवार की रात को शहर के बाजारटांड़ के जिला मैदान के पास हुआ। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने स्कूटी को टक्कर मारी दी। इसमें, स्कूटी सवार युवती घायल हो गए। जबकि,बाइक सवार युवक को भी गंभीर से चोटें आई। लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जबकि,,खबर मिलने पर युवती के परिजन पहुंच कर उसे इलाज कराने अस्पताल ले गए। ‌

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *