पतरातू छठ घाट पर 4 करोड़ से बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन

भास्कर न्यूज|रामगढ़ डीसी चंदन कुमार की पहल पर पर्यटन विभाग द्वारा पतरातू छठ पूजा घाट में लगभग चार करोड़ की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया जाएगा। पतरातू क्षेत्र में टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए डीसी की पहल पर पतरातू छठ घाट के सुंदरीकरण व आकर्षक बनाने के लिए म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण कराया जाएगा, जो पतरातू वासियों सहित पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। पतरातू टूरिज्म के क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान रखता है। पतरातू घाटी, डैम और पलानी झरना में विभिन्न क्षेत्रों से पर्यटक पहुंचते हैं। साथ ही यहां की खूबसूरती और सुंदरता का लुत्फ उठाते हैं। म्यूजिकल फाउंटेन भी पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *