भास्कर न्यूज। अमृतसर गवर्नमेंट आईटीआई रणजीत एवेन्यू में कैंपस प्लेसमैंट का आयोजन कराया गया, जिसमें विक्टोरा ऑटो प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद ने 60 छात्रों का चयन किया। कंपनी की तरफ से चयनित छात्रों को 20800 रुपए से 24800 रुपए प्रति माह पैकेज दिया है। प्राचार्य इंजी. संजीव शर्मा ने बताया कि संस्थान में नियमित रूप से कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां प्लेसमैंट के लिए आती हैं। अधिकांश छात्र फाइनल ईयर एग्जाम मे पहले ही सेलेक्ट हो जाते हैं। संस्थान में एडमिशन मई के अंत या जून की शुरुआत में शुरू होंगे। जानकारी के अभाव में कई छात्राएं वेल्डर, फिटर, टर्नर, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन आदि ट्रेड्स में दाखिला नहीं लेतीं। लेकिन इन ट्रेड्स में सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर कम नहीं हैं।


