अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ‘ महिलाओं और लड़कियों के अधिकार, समानता, सशक्तिकरण’ विषय पर सेमिनार करवाया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह, एआईजी, एसटीएफ ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर ने समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं से संबंधित रूढ़िवादी सोच को तोड़ने की चुनौती को स्वीकार करने के बारे में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान, होली सिटी वुमन वेलफेयर सोसाइटी ने समाज की 40 प्रतिभाशाली सफल महिलाओं और कॉलेज के संकाय को महिला दिवस पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र में योगदान दिया है।


