सैनिक इंस्टीट्यूट की नेहा बीएससी आईटी के तीसरे समेस्टर में फर्स्ट

जालंधर| सरकारी कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलॉजी का बैचलर ऑफ साइंस इन आईटी के तीसरे समेस्टर और पीजीडीसीए के पहले समेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। डायरेक्टर-कम-ज़िला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क ( रिटा) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बीएससी (आईटी) के तीसरे समेस्टर में नेहा ने 8.17 एसजीपीए लेकर पहला और अर्पिता शर्मा ने 7.35 एसजीपीए. लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह पीजीडीसीए के पहले समेस्टर में अनमोल जीत कौर ने 7.38 एसजीपीए ले कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं प्रिंसिपल प्रो. हरजीत कौर, प्रो. मनजीत कौर, प्रो. रवीना, सूबेदार मेजर हरजिन्दर सिंह, विकास ने छात्रों ने बेहतर भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *