बाबा साहेब की प्रतिमा पर नारे लिखने को लेकर दलित समाज में रोष, कैंडल मार्च निकाल आरोपियों को पकड़ने की मांग की

भास्कर न्यूज | जालंधर फिल्लौर के नंगल गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा पर गलत नारे लिखने को लेकर दलित समाज में प्रशासन प्रति काफी रोष है। क्योंकि तीन दिन में भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। वीरवार को फिल्लौर शहर में अलग अलग जत्थेबंदियों ने एक जुट होकर विशाल कैंडल मार्च निकाला। इस कैंडल मार्च में आरोपी को पकड़ने की मांग की गई और समाज के सदस्यों ने कहा कि किसी भी हालत मे आरोपी को बख्शा न जाए। तीन दिन से पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं सकी। पुलिस ने तीन दिन का समय मांगा था। जो पूरा हो चुका है। अब विशाल मीटिंग की जाएगी और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कैंडल मार्च सिविल अस्पताल के पास बने श्री गुरु महाराज रविदास जी के गेट से शुरू हुआ और लक्कड़ दाना मंडी से होते हुए किला रोड व बीआर अंबेडकर चौक में समाप्त हुआ। इस मौके पर परम संत स्वामी राम सेवक मुख्य सेवादार ऋषि ठाकुर दरबार हरीपुर खालसा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी के प्रधान राज कुमार संधू, जनरल सेक्रेटरी तारा चंद जक्खू, अमृत भोसले, दीपक रसूलपुरी, पार्षद यशपाल गिंडा, पूर्व सरपंच खुशी राम, राज वरिंदर काका, गोल्डी, परमानंद, जरनैल सिंह व महिलाओं ने भी इस कैंडल मार्ट में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *