प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों ने किया मां बगलामुखी का हवन

जालंधर | प्राचीन शिव मंदिर, दोमोरिया पुल में भक्तों ने वीरवार को मां बगलामुखी का हवन किया। मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी ने नवग्रह पूजन करवाया। फिर वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी का हवन किया गया। उन्होंने भक्तों को हवन के माध्यम से बताया कि कर्म ही जीवन है। बिना कर्म के मानव नहीं रह सकता। यह कर्म ही जीव के पाप और पुण्य का निर्धारण करते हैं। जैसा कर्म करोगे, वैसा ही फल प्राप्त होगा। इसलिए जीव को निष्काम भाव से अपना कर्म करना चाहिए, क्योंकि उसकी ओर से किए गए कर्म ही उसके भाग्य का निर्धारण करते हैं। हवन के बाद सभी ने भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, मनीष रेहान, प्रेम, चिराग सहदेव, कुनाल शर्मा, शंकर राजा, विनय नैय्यर, नरिंदर जैन व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *