शहर में पुलिस का खौफ खत्म होने से अपराधी बेख़ौफ होने लगे हैं। बदमाशों ने गुरुवार देर शाम को एक मकान में खड़ी थार के शीशे तोड़ दिए। इसके साथ ही कॉलोनी में आसपास मकानों के बाहर खड़ी तीन-चार कारों पर भी स्क्रैच कर नुकसान पहुंचाया है। इसको लेकर पीड़ित लोगों थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार बाबाजी नगर निवासी दीपक प्रताप सिंह ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि गुरुवार शाम को उसकी थार जीप घर में अंदर खड़ी थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने पत्थर फेंककर जीप के शीशे फोड़ दिए। साथ ही आसपास के मकानों के बाहर खड़ी कारों पर भी बेखौफ बदमाशों ने स्क्रैच कर नुकसान पहुंचाया है, जिसकी सूचना पुलिस को दे दी। साथ ही कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेजों में दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं।


