संस्कृत शिक्षा की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा 28 से:347 पदों के लिए 5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट देंगे परीक्षा

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) की ओर से संस्कृत शिक्षा विभाग में सीनियर टीचर की पोस्ट के लिए 28 से 31 दिसंबर तक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आयोग और जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिले के कैंडिडेट श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर पेपर देंगे।
347 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों के बैठने की संभावना है। सबसे ज्यादा 79 पद संस्कृत जबकि सबसे कम 39 पद हिंदी विषय के हैं। आरपीएसई की ओर से इस परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पारी का समय दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक हेगा। इसमें सामान्य अध्ययन की परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। जिले में 36 हजार से ज्यादा कैंडिडेट
श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर 7 पारियों में 36857 कैंडिडेट 28 से 31 दिसंबर तक परीक्षा देंगे। 28 दिसंबर को सुबह की पारी में सामाजिक अध्ययन लिए 7440 व शाम में हिंदी के लिए 4975 कैंडिडेट परीक्षा देंगे। 29 दिसंबर को सुबह जीके के लिए 17137 व शाम को विज्ञान के लिए 2030 कैंडिडेट रजिस्टर्ड हैं। 30 दिसंबर को सुबह गणित के लिए 2330 तथा शाम को संस्कृत में 397 तथा 31 दिसंबर को एक ही पारी में अंग्रेजी विषय के लिए 2548 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। ये हैं पद जिला परीक्षा प्रकोष्ठ के असिस्टेंट कॉर्डिनेटर भूपेश शर्मा ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर आरपीएसई की सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 44 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार निजी परीक्षा केंद्रों पर 75 फीसदी स्टाफ सरकारी शिक्षकों का नियुक्त किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *