करौली अस्पताल में कंबल निधि योजना का आगाज:इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने शुरू की योजना, मरीजों के परिजनों को मिलेगी सुविधा

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पहली बार करौली जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों को सर्दी से निजात दिलाने के लिए कंबल निधि योजना शुरू की गई है। योजना के तहत अस्पताल पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीणा को करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से कंबल सौंप कर योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत हॉस्पिटल आने वाले मरीज और उनके परिजन आईडी जमा कराकर कंबल प्राप्त कर सकते हैं और अस्पताल से छुट्टी होने पर कंबल जमा करने होंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष रिद्धि चंद जैन ने बताया कि योजना को आगे बढ़ाते हुए 1 साल में जिले में करीब 500 कंबल वितरित करने का भी लक्ष्य है। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और हॉस्पिटल पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीणा ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि योजना का विचार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दिमाग में आया। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंदों को हर साल हमेशा तथा अन्य संस्थाएं कंबल वितरित करती है, लेकिन अस्पताल आने वाले रोगी के परिजनों को मदद के लिए आज तक ऐसी कोई योजना नहीं थी। इसलिए उन्होंने अपने भाई और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राजस्थान अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला के साथ योजना का आगाज किया है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का अभी तक हिंडौन में कार्यालय था। अब आगे बढ़ते हुए करौली जिला मुख्यालय पर भी कार्यालय खोला जाएगा। इस दौरान देहदान करने वाले भामाशाह का भी सम्मान किया है। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा करौली संयोजक अनिल कुमार शर्मा, वाइस चेयरमैन मंगल सिंह, एडवोकेट महेश चंद जैन, सचिव अर्जुन कुमार, सदस्य डॉक्टर आरएल कोली, गजानन, उमेश, बेनीवाल, डॉ भुवनेश, डॉक्टर गोविंद गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *