फरीदकोट में निर्माणाधीन पुल से टकराई कार:बीच में अटकी, पुल के पास नहीं लगाए बैरिकेड्स; पुलिस बोली- ड्राइवर छोड़कर भागा

फरीदकोट के तलवंडी रोड पर राजस्थान व सरहिंद नहर पर निर्माणाधीन स्टील पुल से कार टकरा कर पुल में ही अटक गई। वहीं ड्राइवर मौके से लापता होगया। जिससे पुलिस ढूंढ रही है। हादसा वीरवार देर रात का है। लेकिन पुलिस को शुक्रवार बाद दोपहर तक भी कार के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जानकारी के अनुसार यहां के तलवंडी रोड से गुजरती नहरों पर नया स्टील पुल बनाया जा रहा है। पुल के पास नहीं लगाए बैरिकेड्स स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पर किसी तरह की बैरिकेड्स नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारण रात के समय बाहर से आने वाले वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। मौके पर सामने आई तस्वीर से लग रहा है कि कार पूरी रफ्तार से आई और संभवतः ड्राइवर को पता नहीं था कि सामने पुल का निर्माण कार्य चल रहा है और वह सीधे पुल से टकरा गया। दोनों नंबर प्लेट गायब, एयर बैग खुले थाना सिटी से आए जांच अधिकारी एएसआई इकबाल सिंह ने बताया कि हादसा वीरवार आधी रात के आसपास अंधेरे और कोहरे के कारण हुआ हो सकता है।अभी तक कार मालिक सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया है कि कार की दोनों नंबर प्लेट गायब हैं और पुलिस द्वारा कार के फ्रंट शीशे पर लिखे नंबर से मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कार दूसरे शहर की लग रही है। जिससे लगता है कि ड्राइवर को पता नहीं होगा कि आगे रास्ता बंद है और पुल का निर्माण चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *