संघ का कार्य राष्ट्र पुनर्निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम होता है

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा 30 मार्च को वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन कार्यक्रम बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित किया। पुरानी कृषि उपज मंडी गंज लाइन स्थिति मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम की शुरूआत सर संघचालक डॉ. केशव बलिराम पंत हेडगेवार को नमन कर की गई। इसके बाद ध्वज लगाया गया, प्रार्थना, गीत (केशव अर्चना), सुभाषित अमृत वचन के बाद मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक अभय राम ने उदबोधन दिया। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य राष्ट्र पुर्ननिर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस विजयादशमी पर संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर लेगा। डॉ. हेडगेवार के द्वारा बोया गया बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। जिसकी छाया में राष्ट्रहित और समाज सेवा की भावना निरंतर पुष्पित और पल्लवित हो रही है। संघ के द्वारा समाज में पंच परिवर्तन के कार्य की गति बढ़ाने जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी जागरण व नागरिक कर्तव्य बोध जैसे पंच परिवर्तन के कार्य को समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अनुशरण करने का आग्रह किया। पथ संचलन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *