महासम्मेलन की तैयारी बैठक 6 को होगी

राजनांदगांव | संभाग स्तरीय गोंड समाज मोहला का पंच वर्षीय महासभा सम्मेलन 19 से 21 मई तक बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के आश्रित ग्राम अवारी में होगा। संभाग स्तरीय महा सम्मेलन की तैयारी में गोंड समाज जुट गया है। इसकी तैयारी को लेकर मोहला ब्लॉक के आश्रित ग्राम गिधाली में 6 अप्रैल को होगी। गोंड महासभा मोहला अंतर राज्यीय महा संगठन में महाराष्ट्र से 3 ब्लॉक एवं छत्तीसगढ़ से 9 ब्लॉक शामिल है। यह संगठन 1993 से पंजीकृत है। दोनों राज्यों के 11 विधानसभा एवं 3 लोकसभा क्षेत्र शामिल है। गोंड समाज के संभाग अध्यक्ष नरेन्द्र नेताम एवं पूर्व संभाग अध्यक्ष जगतराम सलामे ने बताया कि महासभा का आयोजन हर पांच साल के अंतिम वर्ष में होता है। जिसमें समाज के बॉयलाज में नीति-नियम, संस्कारों पर चर्चा की जाती है वहीं जरूरी संशोधन किया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *