भास्कर न्यूज | राजनांदगांव खुर्दा रेल मंडल के मेरा मंडली रेलवे स्टेशन में तीसरी और चौथी रेल लाइन का काम चलेगा। इस कारण अप्रैल माह की अलग-अलग तिथियों में 8 ट्रेनें कैंसिल रहेगी। वहीं 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा जिसके चलते रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। कैंसिल की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 19 अप्रैल को, ट्रेन संख्या 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 16 को, ट्रेन संख्या 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 13 को, 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 15 को, 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 18 को, 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 21 को कैंसिल रहेगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। परिवर्तित मार्ग खुर्दारोड- टिटलागढ़-बालंगीर-संब लपुर से चलने वाली ट्रेनों में 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी 17 एवं 21 अप्रैल को, 12879 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 16 एवं 19 अप्रैल को, 22865 एलटीटी-पुरी 17 को, 22866 पुरी-एलटीटी 22 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। परिवर्तित मार्ग पुरी- खुर्दारोड- टिटलागढ़-लाखोली से चलने वाली रेल ट्रेनों में गाड़ी संख्या 20823 पुरी-अजमेर 17 एवं 21 अप्रैल को, 20824 अजमेर-पुरी 15 एवं 17 अप्रैल को, 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस 15 को 22827 पुरी-सूरत एक्सप्रेस 20 को, 20861 पुरी-अहमदाबाद 16 को, 20862 अहमदाबाद-पुरी 18 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जिससे इस रूट में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है।


