फाजिल्का में होमगार्ड जवान की मौत:ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

पंजाब के फाजिल्का जिले में पंजाब पुलिस के होमगार्ड की मौत होने का मामला सामने आया है l बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह ड्यूटी से घर वापस लौटा था कि रात को सोने के बाद सुबह अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया l जिसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया l फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है l रात को ठीक से खाना खाकर सोये जानकारी देते हुए मृतक हरभजन सिंह(53 वर्षीय) के लड़के अमरिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता हरभजन सिंह फाजिल्का के सिटी थाना में तैनात थे l कल वह ड्यूटी से घर लौटे, तो रात को खाना खाने के बाद सो गए l सुबह चार बजे अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया l जिसके बाद वह उन्हें फाजिल्का में अस्पताल लेकर पहुंचे l जहां अस्पताल के दरवाजे पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया शव वह अस्पताल के अंदर डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, तो डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया l फिलहाल उनके द्वारा अपने पिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके l हालांकि परिवार द्वारा मामले में इंसाफ की मांग करते हुए अपने हक की मांग की जा रही है और सरकार से गुहार लगाई जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *